फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास की जयंती

विज्ञापन
संत रविदास - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महान संत रविदास की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। संगोष्ठियां आयोजित कर संत रविदास के जीवन पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में नगला करन कोटला रोड पर हुए आयोजन के मुख्य अतिथि वीनेश भाई ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने अपने संपूर्ण जीवन काल में हमेशा हिंदू धर्म की कुरीतियों को दूर कर भाईचारा और समानता का संदेश दिया। संचालन राजबहादुर ने किया।

हरीशबाबू, वेदप्रकाश गौतम, वीरेंद्र सुमन, ओमप्रकाश दिवाकर, संतोष बाबा, आचमन, सोनू यादव आदि उपस्थित रहे। लार्ड बुद्धा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष प्रदीप बौद्ध, डा. शिवकुमार, भानुप्रताप, लवनेश बौद्ध, योगेश, धर्मन, अंशू, गौरव कुमार आदि ने संत रविदास के कार्यों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाऊदयाल डिग्री कालेज में जयंती धूमधाम से मनाई। प्राचार्य डा. विनीता गुप्ता ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। डीपीएस में प्रधानाचार्य गौरव दुबे ने कहा कि संत रविदास ने जातिवाद के भेदभाव से उठकर सभी को एकता का पाठ पढ़ाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें