फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के खातों में मिले 16 करोड़ से अधिक

Fri, 24 Jul 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। टीटीएसपी घोटाले की जांच में टीम उलझ गई, सत्यापन में 40 टीटीएसपी नहीं मिलीं साथ ही 187 बंद थीं। इतना मौका देने के बावजूद निगम की फाइलों को उलटा तो 16 करोड़ से अधिक का खजाना मिल गया। ठेकेदारों को क्लीनचिट देता देख अफसरों ने फिर से फाइलों को खंगालना शुरू कर दिया। पीडब्ल्यूडी के साथ अन्य जांच अधर में हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। प्रशासन जांच भले ही टीटीएसपी की कराने में जुटा था लेकिन नगर निगम की फाइलों को उलटना शुरू किया तो जल निगम के बैंक एकाउंट में करोड़ों की धनराशि मिल गई। 16 करोड़ से अधिक धनराशि वह है जो जिले में टीटीएसपी के साथ पाइप पेयजल योजनाओं के सुधार को विभाग को मिली थी। टीटीएसपी की स्थापना कहां की, इसे विभागीय अफसरों ने नहीं खंगाला था। जेई ने बिना कोई पड़ताल किए ही रिपोर्ट लगा दी। विभाग की मनमानी के कारण कई महीनों से चल रही जांच अभी तक पूरी नहीं हो सकी। पहले करीब 20 ठेकेदारों को आरोपित कर दिया गया। अभियोग दर्ज कराने की तैयारी कर ली। लेकिन ठेकेदारों ने सवाल उठाए तो जिले के आला अफसरों को हकीकत जानने को गांवों की दौड़ लगानी पड़ी। सीडीओ सुजीत कुमार एवं डीडीओ आरके राम खुद गांव की खाक छानने को विवश हैं। चिंता यही कि कहीं गलत ठेकेदारों को लाभ नहीं मिल जाए। जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो वह हकीकत में दोषी होने चाहिए। टीटीएसपी की स्थापना को 2008-09 से ही धनराशि मिलनी शुरू हुई थी।
वर्ष                 कुल आवंटित        खर्च       अवशेष धन
2011-12 से     1356.8550   1054.352     302.546  
2013-14 में       345.376       46.315     299.665
2014-15  में      231.788     153.091       78.697
----------------------------------
कुल                1934.021     1253.713    680.308 लाख

टीटीएसपी     मिला बजट         खर्च           अवशेष
753         4799.800      3849.090    950.71 लाख

यह आंकड़े जलनिगम की ओर से जांच टीम को भेजे पत्र के अनुसार हैं।

अधर में लटकी पीडब्ल्यूडी की जांच
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में 25 करोड़ के घपले के पत्र मिलने के बाद इसकी जांच सीडीओ सुजीत कुमार की अध्यक्षता वाली कमेटी के द्वारा की जा रही है। इसमें पूर्व में आरईएस के प्रभारी एक्सईएन एई मोहम्मद शमीम के साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी पुष्पराज के द्वारा जांच की जा रही थी। डीएम विजय किरन आनंद ने खुद अभिलेखों को लेने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग में टीम के साथ दस्तक दी थी। लेकिन अभी तक यह जांच भी टीटीएसपी के कारण अधर में लटकी हुई है। डीएम ने प्रांतीय खंड के साथ निर्माण खंड के बड़े कार्यों की जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


टीटीएसपी स्थापना के घपले में अभियोग दर्ज कराने से पूर्व सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। डीडीओ के साथ खुद ही टीटीएसपी की स्थलीय जांच करूंगा। इसी के बाद अभियोग दर्ज होगा। जलनिगम के खातों में करीब 16 करोड़ का बजट मिला है।
विज्ञापन

सुजीत कुमार सीडीओ फीरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें