फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ही कराई थी मथुरा में भोला से साथियों की मुलाकात

Fri, 24 Jul 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। मथुरा पेशी से लौटने के दौरान कुख्यात अपराधी पंकज उर्फ भोला जाट को फायरिंग कर पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर लिया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि मथुरा में पुलिस ने ही उनकी मुलाकात भोला जाट से कराई थी। इस दौरान उन्होंने भोला को रुपये भी दिए थे।  
विज्ञापन

बताते चलें कि मथुरा पेशी पर लाए गए कुख्यात अपराधी पंकज उर्फ भोला को विगत 27 मई की सायं उसके साथी पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर व फायरिंग कर छड़ा ले गए थे। इस घटना में पुलिसकर्मी जय नरायन, सुभाषचंद्र, अमरजीत व अजीत सिंह घायल हो गए थे। सिपाही जयसिंह के गोली लगी थी। पुलिस ने भोला के साथी अजीत कुमार निवासी पिशावर थाना गौंडा, अलीगढ़, जगवीर निवासी गांव कन्नू थाना गौंडा अलीगढ़, कन्हैया निवासी गांव चंदवारा थाना सहपऊ हाथरस, हाल निवासी वन विभाग कालोनी सादाबाद हाथरस, महेश निवासी गांव नगला जय सिंह थाना सुरीर मथुरा, सीएम निवासी गांव चंद्रपुरा थाना सुरीर जनपद मथुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बॉबी सिंह निवासी गांव सिकतरी थाना गौंडा, अलीगढ़ व बंटू उर्फ विजय सिंह निवासी गांव डिढौली थाना गौंडा अलीगढ़ ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कुख्यात पंकज उर्फ भोला जाट,  मोहित उर्फ कालिया, विष्णु पंडित निवासी गांव डिढौली थाना गोंडा अलीगढ़ अब भी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर हैं। शुक्रवार को थाना पुलिस ने न्यायालय में सरेंडर करने वाले बाबी व बंटू उर्फ विजय सिंह को रिमांड पर लिया। भोला के इन दो साथियों ने जो कहानी बताई है उससे पुलिस कार्य प्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है। बंटू ने बताया कि पेशी से लौटने के दौरान पुलिस ने ही उसकी मुलाकात भोला से कराई थी। उसने भोला को खर्च के लिए कुछ पैसे भी दिए थे। इस दौरान उनके बीच उसे आजाद कराने की इशारों में हल्की बात हुई थी और तयशुदा कार्यक्रम के तहत भोला को आजाद करा लिया था। पुलिस के सामने ही भोला का रुपये भी दिए गए।

पुलिस रिमांड पर लाए गए भोला जाट के साथी बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। उनके द्वारा भोला जाट के सुराग मिल सकते हैं। अगर पुलिस ने भोला जाट से उसके साथियों की मुलाकात कराई है तो इसकी भी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रकाश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें