फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ओवरस्पीड में 153 और ओवरलोड ऑटो-ई-रिक्शा पर 52 चालान, एक बाइक सीज

Tue, 20 Oct 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
यातायात पुलिस ऑटो की चेकिंग करती हुई। स्रोतः पुलिस - फोटो : यातायात पुलिस ऑटो की चेकिंग करती हुई। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यातायात पुलिस ने सोमवार को जिलेभर मे विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई, साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

टीआई महेश सिंह ने बताया कि मानक से अधिक सवारियां भरकर संचालित किए जा रहे 52 ऑटो और ई-रिक्शा के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। स्पीड मीटर के माध्यम से मार्गों पर वाहनों की गति की जांच की गई, जिसमें निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 153 वाहन चालकों के विरुद्ध ओवरस्पीड के तहत चालान काटे गए। यातायात नियमों का अन्य प्रकार से उल्लंघन करने वाले 298 वाहनों के विरुद्ध भी वैधानिक चालान की कार्रवाई की गई। नियमों का गंभीर उल्लंघन मिलने पर 01 मोटरसाइकिल को सीज किया गया है। यातायात पुलिस ने मीट एंड ग्रीटिंग अभियान के तहत स्लीपर और प्राइवेट बसों की भी चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें