यातायात पुलिस ऑटो की चेकिंग करती हुई। स्रोतः पुलिस
- फोटो : यातायात पुलिस ऑटो की चेकिंग करती हुई। स्रोतः पुलिस
फिरोजाबाद। यातायात पुलिस ने सोमवार को जिलेभर मे विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई, साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
टीआई महेश सिंह ने बताया कि मानक से अधिक सवारियां भरकर संचालित किए जा रहे 52 ऑटो और ई-रिक्शा के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। स्पीड मीटर के माध्यम से मार्गों पर वाहनों की गति की जांच की गई, जिसमें निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 153 वाहन चालकों के विरुद्ध ओवरस्पीड के तहत चालान काटे गए। यातायात नियमों का अन्य प्रकार से उल्लंघन करने वाले 298 वाहनों के विरुद्ध भी वैधानिक चालान की कार्रवाई की गई। नियमों का गंभीर उल्लंघन मिलने पर 01 मोटरसाइकिल को सीज किया गया है। यातायात पुलिस ने मीट एंड ग्रीटिंग अभियान के तहत स्लीपर और प्राइवेट बसों की भी चेकिंग की।