फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग ने जारी किया चूडी श्रमिकों का समझौता पत्र

विज्ञापन
strike - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 फिरोजाबाद। जुड़ाई श्रमिकों को प्रति सौ तोड़ा 2100 रुपये के हिसाब से मेहनताना और 14 तोड़ा पर एक लीटर मिट्टी का तेल मिलेगा। शुक्रवार को श्रम विभाग ने सात मई को त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान हुए समझौता की जानकारी दी।
विज्ञापन


सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया सात मई को श्रमिक संगठन एवं सेवायोजकों के बीच हुए समझौते के अनुसार जुड़ाई श्रमिकों को एक जनवरी से शासनादेश के अनुरूप प्रति सौ तोड़ा चूड़ी जुड़ाई पर 2050 रुपये मेहनताना दिया जाएगा। एक सौ तोड़ा जुड़ाई पर 50 रुपये अतिरिक्त दिया जाएगा। एएलसी के अनुसार सेवायोजक 14 तोड़ा/ प्रति लीटर के हिसाब से मिट्टी का तेल भी उपलब्ध कराएंगे।

राजीव कुमार सिंह ने बताया श्रमिकों के पारिश्रमिक दरों के निर्धारण के लिए चूड़ी श्रमिकों का सर्वे कराया जाएगा। त्रिपक्षीय समझौते के बाद कांच श्रमिकों के काम पर लौटने के बाद चूड़ी कारखानों में उत्पादन कार्य पटरी पर लौटने लगा है। शुक्रवार को कई और कारखानों में चूड़ी उत्पादन कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन


श्रमिकों की गिरफ्तारी का विरोध
फिरोजाबाद। जुड़ाई श्रमिकों की एक बैठक झलकारी नगर में हुई बैठक में कांग्रेस नेता धर्म सिंह यादव ने कहा कि भाजपा दलित व श्रमिक विरोधी कारखानेदारों के इशारे पर जुड़ाई श्रमिकों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इससे श्रमिक वर्ग में रोष है। ठा. शिवकुमार सिंह, बाबूराम निशंक, कुमरपाल, हरीसिंह, छत्रपाल सिंह मास्टर, रामबाबू, जिलेदार सिंह, रामसिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें