फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो के रोमांचक मुकाबले में विवेकानंद हाउस रहा विजेता

विज्ञापन
kho kho game - फोटो : demo
विज्ञापन
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत मंगलवार को जीडी गोइंका स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस विजेता रहा।
विज्ञापन


मैच विवेकानंद हाउस और टैगोर हाउस के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों को 9-9 मिनट का समय दिया। टास के बाद पहले विवेकानंद हाउस को खेलने का मौका दिया गया। दूसरी तरफ में टैगोर हाउस की टीम के तीन-तीन खिलाड़ी मैदान पर उतरे।

रोमांचक मुकाबला में विवेकानंद हाउस ने पांच अंकों से बाजी मार ली। स्कूल के प्रबंधक मनोज गोयल, प्रधानाचार्य ऋचा प्रकाश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रमुख अर्चना खेत्रपाल, कोच शिवानंद दुबे, ब्रजेश राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम में शगुन शर्मा, राखी चौधरी, शिवांगी मित्तल, तेजस्वनी माथुर, शान्वी शर्मा, यती चतुर्वेदी, पर्ल सचदेवा, मान्या गुप्ता आदि छात्राएं  शामिल रहीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें