फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों की स्वच्छता रैकिंग हुई जारी, ब्रह्माबाद प्रथम

विज्ञापन
Clean School, Green School Scheme - फोटो : demo
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार कार्यक्रम जारी किया था। इसमें फिरोजाबाद जिले के विद्यालयों की रैकिंग तय की गई है। इसमें 10 विद्यालयों के मानकों के अनुसार अंक निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन


विद्यालय में शौचालय की स्थिति से लेकर बच्चों के हाथ धोने तक के आंकड़े ऑनलाइन दर्ज किए गए। अलग-अलग सुविधाओं के अनुसार मानक भी तैयार किए थे। जिला समिति द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण करके वेबसाइट पर अपलोड किया था।

हैंडवॉश विद सोप कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय किठौत और उच्च प्रामिक विद्यालय मुईद्दीनपुर में शत प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नारखी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्वच्छता से संबंधित सभी गतिविधियों में प्राथमिक विद्यालय ब्रह्माबाद ने 96.84 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


उप्रावि डाहिनी को 93, कन्या उप्रावि मक्खनपुर ने 92 प्रतिशत, उप्रावि दखिनारा में 89 प्रतिशत, उप्रावि बैजुआखास ने 86, प्राथमिक विद्यालय जगमुदी ने 84.21 और उच्च प्राथमिक विद्यालय मथुरा नगर ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि विद्यालयों की स्वच्छता रैकिंग जारी की गई है। इन शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें