फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेशर घटने से सात मोहल्ला में 15 हजार को नहीं मिला पीने का पानी

विज्ञापन
टैंकर से पानी भरते मोहल्ला दखल के लोग - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार को शहर के सात मोहल्लों में पानी का संकट रहा। तिलक नगर, सरस्वतीनगर, सुभाष कॉलोनी, आर्यनगर, श्रीनगर सहित सात मोहल्ला में करीब 15 हजार से अधिक लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिली। पानी की सप्लाई का प्रेशर कम होने की वजह से दिक्कत हुई। नलकूप खराब होने के कारण मोहल्ला दखल पर भी लोग पेयजल आपूर्ति को तरस गए। सप्लाई बाधित होने पर जलकल विभाग ने टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

रविवार को जलेसर रोड सरस्वती नगर, तिलक नगर, 60 फुटा रोड, आर्यनगर, श्रीनगर और लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्रीतमनगर के करीब 15 हजार की आबादी को सुबह पानी नहीं मिल सका। जलकल संस्थान का कहना है कि पानी की सप्लाई सुचारु थी, लेकिन प्रेशर से न पहुंचने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलकल विभाग पर भी टैंकर से पानी की सप्लाई का दबाव बढ़ गया। लोग टैंकरों के इंतजार में भटकते दिखाई दिए। मोहल्ला दखल में नलकूप से पानी की सप्लाई दी जाती है।
नलकूप खराब होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बहाली को जलकल विभाग की टीम सुबह से शाम तक नलकूप दुरुस्त करने में जुटी रही। जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत का कहना है कि पानी का प्रेशर कम होने के कारण कुछ क्षेत्रों में सुबह दिक्कत आई थी। शाम को सप्लाई यथावत मिली है। मोहल्ला दखल में लगे नलकूप को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें