फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें तीन से 15 घंटे लेट, यात्री परेशान

Mon, 14 Dec 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते सोमवार को ट्रेनें घंटों विलंब से चली। यात्रियों को गलन भरी सर्दी में खुले प्लेटफार्म के नीचे बैठकर घंटो ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

  कोहरे के चलते इलेक्ट्रोनिक सिग्नल न दिखाई देने के कारण रेल चालकों को कोहरे के दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही ट्रेनों को चलाने के निर्देंश दिए गए थे। रेल प्रशासन ने बताया कि सर्दी और कोहरे में ट्रेनों के लेट चलने की समस्या अभी कोहरा पड़ने तक जारी रहेगी। सोमवार को अप और डाउन की एक दो ट्रेनों को छोड़कर लगभग सभी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें तीन से 15  घंटे प्रभावित देरी से चल रही हैं।

देरी से चलने वाली ट्रेनें-
दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेने
गरीब रथ एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, फरक्खा,  ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, इलाहाबाद-मथुरा  एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, गोहाटी एक्सप्रेस, सियालदाह-अजमेर, गोमती एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, एनई एक्सप्रेस, कालका  मेल, मूरी एक्सप्रेस, जोगवनी एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर घंटे देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें-
अजमेर-सियालदाह, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा  एक्सप्रेस, जोगवनी एक्सप्रेस, कालका मेल, गोमती एक्सप्रेस, पूर्वा  एक्सप्रेस, तीन घंटे  देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

फोटो-टूंडला रेलवे स्टेशन पर गलनभरी सर्दी में ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्री-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें