फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बीमारियां फैला रहा बदलता मौसम, 15 बच्चे भर्ती; उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित

Tue, 07 May 2024 08:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बदलता मौसम बीमारियां फैला रहा है। 15 बच्चे अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। ये उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन
डॉक्टर सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बदलते मौसम ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है। बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार सता रहे है। मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में सभी बेड फुल है। मंगलवार को करीब 16 बच्चे अस्पताल में भर्ती है। वहीं, 25 बच्चों की छुट्टी की गई।

विज्ञापन


तेज धूप और गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को बीमारी अपनी चपेट में रही है। इन दिनों गर्मी के कारण उल्टी, दस्त और बुखार लोगों को परेशान कर रहा है। मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी बच्चों की भीड़ कम नहीं हो रही है। 

सरकारी अस्पताल में रोजाना ओपीडी में करीब 300 बच्चे पहुंच रहे है। इनमें अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त और बुखार वाले होते है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में 67 मरीज भर्ती थे। यहां सभी पलंग फुल हो गए हैं। चिकित्सक दो से तीन राउंड वार्डों में कर रहे हैं। ताकि सामान्य स्थिति होने पर बच्चों को छुट्टी की जा रही है। बालरोग विशेषज्ञ डा. एलके गुप्ता का कहना है कि गर्मी के कारण बच्चों में भी समस्या बढ़ी है। अस्पताल में पहुंचने वाले बच्चों को उपचार दिया जाता है, अधिक समस्या होने पर भर्ती भी किया जाता है। 
विज्ञापन


फिजिशियन डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि जिस तरह से रोजाना तेज धूप और उमस बढ़ रही है, ऐसे में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे बोल नहीं सकते है, उनके खाने-पीने और रहन-सहन का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उल्टी दस्त वाले बच्चों को चिकित्सक की सलाह के बिना खुद से कतई भी दवाई नहीं दें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बच्चों को सूती (कॉटन) के कपड़े पहनाएं
  • धूप और गर्मी से बच्चों को बचाकर रखें
  • अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं
  • अधिक गर्म व ठंडा पानी ना पीएं
  • नींबू पानी या चीनी-नमक का पानी पीएं
  • बाहर का या पैकेट बंद खाने का परहेज करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें