फ़िरोजाबाद। जैन मुनि सुरत्न सागर का श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा में प्रवास रहा। रविवार को श्री जी का जलाभिषेक और शांति धारा संपन्न हुई। शाम को गुरुदेव की भक्ति और प्रश्न मंच का कार्यक्रम हुआ।
प्रश्नमंच कार्यक्रम में गुरुदेव के पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर शिल्पी जैन ने दिया। शिल्पी जैन को आंखों से दिखाई नहीं देता है। उसका ज्ञान देख सभी काफी प्रभावित हुए। जैन मुनि शिल्पी को माला भेंट की। कार्यक्रम की सभी व्यवस्था मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ह्रदय मोहन जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, महामंत्री राजेश जैन, ऑडिटर डॉ कमल जैन ने संभाली।
पंचकल्याणक महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी आदीश जैन ने बताया कि जैन मुनि 20-21 मई को श्री दिगंबर जैन मंदिर इंद्रा कॉलोनी, श्री शीतल नाथ दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी मे प्रवास करेंगे। 22, 23 मई का प्रवास श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, 24 मई से जैन मुनि का प्रवास श्री छदामीलाल लाल जैन महावीर जिनालय में रहेगा। 26 मई सुबह 7 बजे से महामृत्युंजय विधान होगा।