फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्त होंगे जिले के 135 गांव

Mon, 09 Nov 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के पांच गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के बाद प्रशासन ने सभी नौ ब्लाकों के 135 गांवों को खुले में शौचमुक्त करने की कवायद शुरू कर दी है। तीन दिन तक चले प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सचिवों, एडीओ पंचायत एवं निगम स्टाफ को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के साथ अन्य जानकारी दी। गांवों में दस्तक देकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में शौचालय निर्माण कराने के साथ ग्रामीण जनता को खुले में शौच नहीं जाने के प्रति जागरूक करने के लिए वर्ल्ड बैंक की टीम के सहयोग लिया जा रहा है। जिले में पिछले तीन दिनों से विकास भवन के सभागार में टीम के द्वारा पंचायत सचिवों, नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षकों के साथ अन्य स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा था। ग्रामीण जनता को जागरूक करने के साथ ही उन्हें खुले में शौचमुक्त करने का भरोसा भी दिया। डीपीआरओ बनवारी सिंह के निर्देशन में चले प्रशिक्षण के दौरान वर्ल्ड बैंक की टीम के साथ डीपीसी राजीव नयन गुप्ता एवं पुनीत निगम ने ग्रामीणों को बारीकियां समझाई।  उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से ही पूर्व जिले के 135 गांवों को खुले में शौचमुक्त किया जाएगा। वर्ल्ड बैंक की टीम में वेंकटेश, मनु, शिवा और एडीओ पंचायत रामवीर सिंह, पन्नालाल, विनय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें