लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने खाका खींच लिया है।जिले के बर्नेविल एवं क्रिटिकल बूथ केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले होंगे। ऐसे मतदान केंद्रों का चिह्नांकन करने के साथ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही ऐसे मतदान केंद्रों पर अफसरों के द्वारा भ्रमण किया जा रहा है।
पुलिस तथा प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए खाका खींच लिया है। एक बूथ वाले मतदान केंद्र पर दो कांस्टेबिल व दो होमगार्ड, दो बूथ होने पर एक हैड कांस्टेबिल,दो कांस्टेबिल व चार होमगार्ड को तैनात रहेंगे।
तीन बूथ वाले केंद्रों पर एक हैड कांस्टेबिल, दो कांस्टेबिल मय रायफल व एक सिपाही एवं छह होमगार्ड तैनात होंगे। चार बूथ वाले मतदान केंद्र पर एक एसआई, चार सिपाही, आठ होमगार्ड, पांच बूथ वाले मतदान केंद्र पर एक उप निरीक्षक, एक हैड कांस्टेबिल, चार सिपाही एवं दस होमगार्ड को तैनात रहेंगे। छह बूथ वाले कांस्टेबिल पांच व होमगार्ड की संख्या 12 हो जाएगी।
सात बूथ वाले मतदान केंद्रों पर एक उप निरीक्षक, दो हैड कांस्टेबिल व पांच कांस्टेबिल तथा 14 होमगार्ड, आठ बूथ वाले मतदान केंद्र पर दो उपनिरीक्षक दो हैड कांस्टेबिल, चार सिपाही, 16 होमगार्ड तैनात करने का निर्णय लिया है। नौ बूथ वाले मतदान केंद्र पर 18 होमगार्ड व दो एसआई, दो एचसीपी, छह कांस्टेबिल, दस बूथ वाले इन सभी मतदान केंद्रों पर दो एसआई, दो एचसीपी, सात सिपाही व 20 होमगार्ड को तैनात किया है।
15 से 18 वाले मतदान केंद्र पर चार एसआई, चार एचसीपी,12 सिपाही, 30 से लेकर 36 तक होमगार्ड तैनात होंगे। वहीं बर्नेविल, क्रिटिकल मतदान केंद्र सीपीएमएफ (सेंट्रल पैरा-मिलिट्री फोर्स) के हवाले होंगे।
--------------------------------------
विधानसभा क्रिटिकल, बर्नेविल मतदान केंद्र
टूंडला 103
जसराना 165
फिरोजाबाद 49
शिकोहाबाद 42
सिरसागंज 102
-----------------------------------
कुल 461
----------------------------------
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता होगी। मानक के अनुरूप पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बर्नेविल एंव क्रिटीकल बूथों पर पीएसी तथा सीपीएमएफ को तैनात किया जाएगा।
राजेश कुमार एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद।