फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के विरोध में 12 से आंदोलन

Mon, 09 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में तल्ख तेवरों के साथ कांग्रेस सड़क पर उतरने जा रही है। 12 मार्च को आंदोलन की रणनीति बनाई है। पार्टी इस मुद्दे पर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ रेल मार्ग जाम करेगी।
विज्ञापन



जिला और महानगर कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी और महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 12 मार्च को भूमि अधिग्रहण के विरोध में होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मतीउर्ररहमान, आगरा मंडल प्रभारी वंशी सिंह पहाड़िया, प्रदेश सचिव महेश रावत और आदित्य यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। कांग्रेसियों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में पार्टी दमदार आंदोलन करेगी।


जिले  के नगला गुलाल, उरावर और वीरई के किसानों को भी मुद्दा बनाया जाएगा। जेड़ा झाल परियोजना के लिए भी धोखा देकर जमीन ली गई है। सईद पटेल और धर्म सिंह यादव ने कहा काले कानून के विरोध में सड़क पर आंदोलन होगा। उमाकांत पचौरी, प्रेम शंकर शर्मा, सतीश अग्रवाल, ओम नरायन कुशवाह, लाला राइन, विवेक तिवारी, कुसुम सिंह, प्रेमशंकर तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। संचालन गौरव यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें