फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्वा कुमारी जे होंगी जिले की नई डीएम

विज्ञापन
DM Firozabad - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की डीएम नेहा शर्मा का तबादला रायबरेली कर दिया है। इटावा की डीएम सेल्वा कुमारी जे अब फिरोजाबाद की डीएम होंगी।
विज्ञापन

तीन मार्च 2017 को नेहा शर्मा ने डीएम के रूप में फिरोजाबाद जिले का पहला चार्ज संभाला था। करीब दो वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन को आगे बढ़ाया।

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने उन्हें सम्मानित किया था। जिला बनने के बाद फिरोजाबाद में 40 जिलाधिकारियों में राजीव कुमार के बाद वह दूसरी डीएम हैं, जिनका कार्यकाल सर्वाधिक रहा।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह को इसी पद पर मथुरा भेजा है। सहारनपुर के एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह जिले के नए एसपी सिटी होंगे। एसपी ग्रामीण महेंद्र कुमार को इसी पद पर गोंडा भेजा है। मेरठ में तैनात एसपी ग्रामीण राजेश कुमार अब फिरोजाबाद के नए एसपी ग्रामीण होंगे।
विज्ञापन


आगरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त विजय कुमार प्रथम को नगर आयुक्त फिरोजाबाद बनाया गया है। निगम के वित्तीय व प्रशासनिक कार्य डीएम नेहा शर्मा को नगर निगम की कमान सौंपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें