फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो - शराब पीने से महिला की हालत बिगडी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली, आगरा, औरैया के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो - शराब पीने से महिला की हालत बिगड़ी, मौत
नगला गोला में परचून की दुकान से खरीदी थी देशी शराब, पीने के बाद हो गई थी अचेत, ट्रॉमा सेंटर में हुई मौत
दुकानदार फरार, पुलिस के साथ आबकारी विभाग की टीम पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला/फिरोजाबाद। थाना टूंडला के नगला गोला में सोमवार देर रात देशी शराब का सेवन करने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला पड़ोस में ही घर के अंदर बनी परचून की दुकान से शराब खरीदकर लाई थी। पुलिस के साथ आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर जांच करने पहुंची।
नगला गोला की निवासी वैजंती देवी उर्फ राजवती (42) पत्नी साहूकार सोमवार देर शाम पड़ोसी वीरेंद्र सिंह की परचूनी की दुकान से 50 रुपया में देशी शराब का क्वाटर खरीदकर लाई थी। शराब को पीने के बाद उसकी हालत खराब हो गई। महिला को उल्टी होने लगी और वह अचेत हो गई। पति साहूकार ने इसकी सूचना रिश्तेदारों को दी। परिजन सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ ही पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की। इधर मृतका के भतीजे प्रमोद कुमार का कहना है वैजंती देवी छह माह से शराब पीने की आदी थी। सोमवार देर शाम पड़ोसी वीरेंद्र की दुकान से देशी शराब का क्वाटर खरीदकर लाई थी। शराब का सेवन करने के बाद उसकी मौत हो गई। प्रमोद का कहना है कि घटना के बाद दुकानदार फरार हो गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक टूंडला बीडी पांडेय ने कहा कि महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का बिसरा किया प्रिजर्व
महिला के परिजनों ने शराब के सेवन से मौत होने की बात कहे जाने के कारण उसका बिसरा प्रजर्व करा दिया है।

पति के साथ अकेली रहती थी महिला
टूंडला। महिला की मौत होने के बाद नगला गोला में महिला के आवास के आसपास सन्नाटा रहा। घर पर ताला लटका हुआ था। मृतका का पति साहूकार मूलरूप से आगरा के खंदौली के गांव नगला बबाइन निवासी है। भतीजे प्रमोद कुमार ने बताया कि वह पहली पत्नी राजवती के मायके थाना टूंडला के नगला गोला में करीब 15 वर्ष पूर्व रहने आ गए थे। राजवती की मौत होने के बाद उसने वैजंती देवी से दूसरी शादी कर ली थी। वैजंती देवी उर्फ राजवती मूल रूप से औरैया जिले के अकूपुर की निवासी है। परिजनों का कहना है कि राजवती के दो बेटे हैं बीमारी के चलते राजवती की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें