फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में धरने पर बैठे सपा सांसद अक्षय यादव, कई जगह योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 12 Feb 2019 07:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सपाइयों के संग धरने पर बैठे सांसद अक्षय यादव
विज्ञापन

प्रयागराज जाने से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने के विरोध में मंगलवार को फिरोजाबाद के सपाई सड़क पर उतर आए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले फूंके। 

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस से विवाद भी हुआ। इस मुद्दे को सियासी गरमी देते हुए सांसद अक्षय यादव के साथ सपा नेता और कार्यकर्ता सुभाष तिराहे पर धरने पर बैठ गए। सपा सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार अखिलेश यादव से मांगी मांगे। 
  
सांसद संग धरने पर बैठे सपा नेता


सपा नेताओं ने पहले गांधी पार्क पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उसके बाद नारेबाजी करते हुए सुभाष तिराहे पर पहुंच गए। यहां सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, वरिष्ठ नेता अवनींद्र यादव के साथ तमाम कार्यकर्ता धरना देकर बैठ गए। 

विज्ञापन


सपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद एसडीएम देवेंद्र सिंह सपाइयों से बातचीत करने धरनास्थल पर पहुंचे। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि जब तक राज्य सरकार माफी नहीं मांगती, धरना जारी रहेगा। 

उधर, जाटवपुरी चौराहे पर भी सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से झड़प हो गई। शिकोहाबाद की तरफ से ट्रैक्टरों से धरना स्थल सुभाष तिराहे पर आ रहे सपाइयों को भी पुलिस ने रोक दिया। सपाई गलियों में होते हुए धरनास्थल पर पहुंच गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें