फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए जिले के 11 हजार कर्मचारी किए गए तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के लिए जिले के 11 हजार कर्मचारी किए गए तैनात
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने 11 हजार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है। कार्मिकों की सूची का रेंडमाइजेशन के साथ ड्यूटी पत्र निकलना प्रारंभ हो गया। सीडीओ ने 25 जनवरी से एमजी कॉलेज में होने वाले प्रशिक्षण के लिए नोडल अफसरों के साथ स्टाफ तैनात कर दिया है।
एमजी कॉलेज में तीन पालियों में ईवीएम एवं वीवीपैड का प्रशिक्षण 25 से 31 जनवरी तक दिया जाएगा। सीडीओ ने कॉलेज में मंच व्यवस्था, ऑडिटोरियम की नोडल अधिकारी बीएसए अंजली अग्रवाल, सहायक पंकज चिमनानी, दिग्विजय सिंह को तैनात किया है। उपस्थिति की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह, विवेक मिश्रा एवं जितेंद्र अग्रवाल, ट्रैफिक व्यवस्था डीसी मनरेगा अजय कुमार आदि को दी है। स्ट्रांग रूम के नोडल अवर अभियंता सुमित नारायन, कल्लूराम एवं राजेश बाबू बनाए हैं। 20 कक्षों में मास्टर ट्रेनरों द्वारा कार्मिकों को ईवीएम प्रशिक्षण की जिम्मेदारी डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद, केके यादव एवं प्रधानाचार्य को सौंपी है। थर्मल स्क्रीनिंग एवं कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के लिए नोडल अधिकारी सीएमओ को बनाया है।
विज्ञापन

आज होगी बैठक
प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ चर्चित गौड़ ने बताया कि नोडल अफसर एवं सहायकों, मास्टर ट्रेनर की बैठक 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से विकास भवन सभागार में होगी। सीडीओ ने इसके लिए 53 मास्टर ट्रेनरों को तैनात किया है।
विज्ञापन

दस-दस मिनट के अंतर से भेजे जाएंगे कर्मचारी
सीडीओ ने कहा कि कोविड गाइड लाइन का पालन कराने के लिए प्रशिक्षण स्थल से कार्मिकों को दस-दस मिनट के अंतर से छोड़ने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कक्ष संख्या एक से पांच तक प्रथमपाली 11:30, कक्ष संख्या छह से दस 11:40 बजे, कक्ष संख्या 11 से 15 तक 11:50 बजे एवं कक्ष संख्या 16 से 20 तक 12:00 बजे तक छोड़ा जाएगा। इसी प्रकार दूसरी एवं तीसरी पाली में कर्मचारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें