फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिजली चोरी करते 11 लोगों को पकड़ा

Fri, 23 May 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए विद्युत विभाग एवं प्रवर्तन दल की टीम ने पांच अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कुल 11 लोगों को कटिया कनेक्शन लगाकर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा है। जिनके खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत अवर अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह विद्युत विभाग की टीम ने उपखंड अधिकारी हरि सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने गंगा नगर, मोहल्ला मीर खलील, स्टेट बैंक चौराहा, कायमगंज कोल्ड वाली गली समेत पंजाबी कॉलोनी में विद्युत चेकिंग की। अवर अभियंता दिनेश चंद्र शर्मा ने 11 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें