फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक दिन में रोपित होंगे 11.50 लाख पौधे

Sat, 27 Feb 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक दिन में 11.50 लाख पौधों को रोपित किए जाएंगे। मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने आगरा में डीएम एवं सीडीओ को पौधे रोपित कराने के लिए गड्ढों को वित्तीय वर्ष के समापन से पहले खोदने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने एक दिन में एक करोड़ पौधे रोपित कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी में हैं। शासन स्तर पर लिए गए निर्णय को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने आगरा जोन के सभी जिलों के डीएम, सीडीओ और डीएफओ के साथ बैठक कर सभी को पौधे रोपित करने का लक्ष्य सौंपा। सीडीओ सुजीत कुमार ने बताया कि जिले में एक ही दिन में 11.50 लाख पौधे रोपित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा इसमें ढाई लाख से अधिक ग्राम्य विकास विभाग की ओर से रोपित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न विभागों को अलग-अलग लक्ष्य दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक लक्ष्य जिले में वन विभाग का होगा। उन्होंने कहा पौधे रोपित करने के लिए तीन-तीन फीट के गहरे-गहरे गड्ढों की खोदाई का काम मार्च में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधों को रोपित किए जाने के दौरान लंबाई काफी कम रहने के कारण अधिकांश पौधे मर जाते हैं। इसके मद्देनजर वन विभाग को मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि चार से पांच फीट लंबे पौधों को उपलब्ध कराए। वन विभाग ने जिले को जरूरत के अनुरूप पौधे उपलब्ध ही कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें