फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रसूलाबाद के शिव मंदिर से 10 घंटे चोरी, श्रद्धालुओं में रोष

Mon, 02 Jun 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के रसूलाबाद में मंदिर से चोरी हुए घंटे देखते ग्रामीण व पुजारी संवाद - फोटो : टूंडला के रसूलाबाद में मंदिर से चोरी हुए घंटे देखते ग्रामीण व पुजारी संवाद
विज्ञापन
टूंडला। यमुना तलहटी के गांव रसूलाबाद स्थित शिव मंदिर से रविवार रात्रि चोर 10 घंटे चोरी कर ले गए। सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी हुई तो उनमें रोष छा गया। घंटे चोरी की पुजारी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद में गांव के बाहर शिव मंदिर हैं। रविवार शाम मंदिर के पुजारी लालजीत पूजा, आरती करने के बाद पास ही आश्रम में सोने चले गए थे। सुबह पांच बजे करीब पुजारी मंदिर की सफाई करने पहुंचे, तो घंटे गायब देख दंग रह गए। उन्होंने मंदिर से घंटे चोरी होने की जानकारी ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चोरी की घटना पर रोष जताया है।
मंदिर के पुजारी लालजीत व दीपक रावत ने बताया कि मंदिर में 10 से अधिक घंटे लगे हुए थे। उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पहली घटना नहीं है, जब क्षेत्र के मंदिरों घंटे चोरी हुए हैं। इससे पूर्व माता सीयरदेवी, शिव मंदिर आदि से चोरी हो चुके हैं। ग्रामीण नौबत सिंह, कांशीराम, कालीचरन, डॉ लक्ष्मी नारायन आदि ने चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी का कहना है कि घटना की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें