फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: स्कूल में 15 अगस्त मना घर लौट रहे तीन छात्र ट्रक की चपेट में आए, दो की मौत

Mon, 15 Aug 2016 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद के सिरसागंज में आमोर चौराहे पर  15 अगस्त के आयोजन में भाग लेकर स्कूल से घर आ रहे बाइक सवार तीन छात्र ट्रक की चपेट में आए। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन


सिरसागंज के गिरधारी इंटर स्कूल के तीन छात्र अभिषेक, नितिन और अरुण , स्कूल में आयोजित 15 अगस्त के आयोजन में भाग लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक इन तीनों छात्रों ने हेलमेट नहीं पहने थे न ही इनके पास ड्राइविंग लाइसेंस थे। आमोर चौराहे पर इनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में अभिषेक और नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रुप से घायल हो गया।

ये तीनों छात्र सिरसागंज के गांव सिरसा खास के रहने वाले हैं। मृतक छात्रों के पिता मजदूरी कर गुजारा करते हैं। इस हादसे के बात स्थानीय लोगों में ट्रक ड्राइवर को लेकर रोष है। मोके पर जुटी भीड़ ने सड़क जाम करने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें