फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कपड़े की दुकान के सामने खड़ी मारुति वैन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान और गाड़ी हुई खाक

Fri, 22 Sep 2023 10:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के पटवाई कस्बे में कपड़े की दुकान के आगे खड़ी मारुति वैन में अचानक आग ले गई। आग लगने के बाद किसी तरह वैन चालक ने निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं, मौके पर पहुंची पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
 
विज्ञापन
मारुति वैन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटवाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मुख्य चौराहे पर एक कपड़े की दुकान के आगे खड़ी मारुति वैन में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारुति वैन में जिस समय आग लगी, उस दौरान वैन में उसका चालक निशांत शर्मा बैठा हुआ था। आग लगते ही चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और चीख-पुकार मच गई। आग लगने के बाद किसी तरह वैन चालक ने निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन फिर भी वह आग की लपटों में झुलस गया।

विज्ञापन




सूचना के बाद सीओ अतुल कुमार पांडेय और पटवाई थाना पुलिस मौके पहुंच गई। हादसे को देखकर दोनों ओर से वाहन रुक गए। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से आस-पास खड़े लोगों को वहां से हटाया और फायर बिग्रेड को फोन किया। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। घायल को वैन चालक को रामपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहे पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एलपीजी का सिलेंडर फटने से वैन में आग लगी है। लगभग आधा घंटे तक वैन में लगी आग के दौरान आस-पास के दुकानों ने आग बुझाने का प्रयास किया था, लेकिन आग पर फायर बिग्रेड ने ही काबू पाया। हालांकि अभी आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें