फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा से हाथापाई, कोतवाली में घुसकर दीं जमकर गालियां

Tue, 26 Nov 2013 09:30 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इटावा में कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दबंगों ने पीएसी के एक दरोगा के साथ हाथापाई की तथा उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। कोतवाली पुलिस जब दरोगा के बचाव में आई तो अराजक तत्वों ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए गालीगलौज की।
विज्ञापन


बाद में अराजक तत्वों ने कोतवाली पर चढ़ाई करते हुए पुलिस को जमकर गालियां दीं। पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही। घटना गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई।

सोमवार की शाम 28वीं बटालियन पीएसी में तैनात एक दरोगा बाजार में खरीददारी करने निकले थे। खरीददारी के बाद कोतवाली चौराहा पर स्थित एक दुकान पर वह डोसा खाने को रुके। अपनी बाइक को दुकान के पास खड़ा कर दिया। तभी पास के मोहल्ले के कुछ युवक आए और दबंगई दिखाने लगे।

युवकों ने बाइक हटाने के लिए कहा तो दरोगा ने पुलिसिया रौब दिखाया। युवक हावी हो गए और बाइक में तोड़फोड़ करते हुए दरोगा से हाथापाई भी कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची तो दबंग उन पर भी हावी हो गए। उन्होंने पुलिस टीम के साथ भी हाथापाई कर दी।
विज्ञापन


किसी तरह पुलिस पीएसी के दरोगा व उसकी बाइक को लेकर कोतवाली पहुंची। तभी पीछे से अराजकतत्वों ने कोतवाली पर चढ़ाई कर दी। भारी संख्या में एकत्रित युवकों ने कोतवाली परिसर में घुसकर एसएसआई व दरोगा को जमकर गालियां दीं।

घटनाक्रम के वक्त कोतवाल गश्त पर निकले हुए थे। जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह कोतवाली पहुंचे, लेकिन तब तक अराजकतत्व कोतवाली से जा चुके थे।

कोतवाल एफएस जाफरी ने बताया कि पीएसी दरोगा सादा कपड़ों में था इसलिए युवक उसे पहचान नहीं पाए और बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि दरोगा अगर तहरीर देता है तो मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें