फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की इज्जत का सौदा नहीं किया तो पिता को मार डाला

Sun, 21 Jul 2013 01:52 AM IST
अलापुर (बदायूं)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं के अलापुर में दबंगों ने पहले उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया और जब जेल की हवा खानी पड़ी तो समझौते के लिए हर हथकंडा अपनाने लगे।
विज्ञापन


बेटी को न्याय दिलाने की जंग लड़ रहा पिता भला समझौता कैसे कर लेता। दबंगों को लगा कि उनकी दाल नहीं गलेगी तो उन्होंने उसे फांसी पर लटका दिया। शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर झूलता मिला।

बेटे ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर पूरब की ओरखेत में उसी गांव के 40 साल के एक व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर उसके परिवार के लोग मौके पर आ गए। थाना पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के बेटे के अनुसार अप्रैल में गांव के कप्तान पुत्र गोवर्धन और अनिल पुत्र कृपाल ने उसकी बहन के साथ दुराचार किया था।

30 अप्रैल को उसने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की विवेचना चार्जशीट की ओर बढ़ रही थी।

आरोप है कि कप्तान और अनिल के दबंग परिवार वाले लड़की के पिता पर दबाव बना रहे थे कि वह किसी भी तरह मुकदमे में फैसला कर ले। इस बारे में कई बार गांव में पंचायत भी हो चुकी थी पर लड़की का पिता बेटी के गुनहगारों को सजा दिलवाने की जिद पर अड़ा था।

मृतक के पुत्र ने थाने में गांव के ही उमराय, उसके पिता गोवर्धन, दो सगे भाई सुनील और ओमकार के खिलाफ पिता की हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उसका आरोप है कि गोवर्धन और ओमकार शुक्रवार शाम उसके पिता को घर से यह कहकर बुला ले गए थे कि बलात्कार के मामले में फैसले को पंचायत हो रही है। आज सुबह उनका शव पेड़ पर झूलता मिला।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के लोगों के हवाले कर दिया गया है। एसओ कमल सिंह यादव के अनुसार मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी गांव से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें