फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू को अगवा कर बाप-बेटे ने किया भयानक काम

Thu, 06 Jun 2013 12:20 AM IST
कानपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के कानपुर के ककवन में शादी न करने पर एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर नवविवाहिता को उसके मायके से अगवा कर गोलियों से छलनी कर दिया।
विज्ञापन


नवविवाहिता को सड़क के किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए। गांव वाले मौके पर पहुंचे तो नवविवाहिता दम तोड़ चुकी थी।

लड़की के पिता ने पिता-पुत्र समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवायी है। आरोपी घरों से फरार हैं। उनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

ककवन थाना क्षेत्र के गांव सखरेज निवासी अखिलेश कुमार सिंह सपरिवार कई साल से रतनपुर कालोनी, पनकी में रहते हैं।

उन्होंने 28 मई को अपनी बेटी राधा (22) की शादी सीएसए कालोनी कानपुर निवासी राघवेंद्र सिंह से की थी। इन दिनों चौथी पर राधा सखरेज गांव आई हुई थी।

पिता अखिलेश के अनुसार वह मंगलवार को विदाई का सामान लेने कानपुर गए थे। बुधवार सुबह पनकी के रतनपुर कालोनी निवासी मोहित सेंगर, उसका पिता गुल्लू सेंगर अपने अज्ञात साथियों के साथ कार से आए और बंदूक-तमंचों के बल पर घर के बाहर खड़ी राधा को कार से उठा ले गए।
विज्ञापन


गांव से कुछ दूरी पर सकरवां मोड़ के पास हमलावरों ने राधा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और उसे सड़क किनारे फेंक कर भाग गए।

गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो राधा लहूलुहान पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में एसडीएम हंसराज यादव, सीओ बलरामाचारी दुबे, थानाध्यक्ष बलराज शाही फोर्स के साथ गांव पहुंचे।

घटनास्थल पर राधा का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता के मुताबिक राधा की शादी की बात पहले मोहित से चली थी लेकिन उसका चाल-चलन ठीक न होने पर शादी से इनकार कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद से मोहित राधा को परेशान करता था। मोहित से तंग आकर ही उन्होंने शादी गांव से की थी। इससे बौखलाए मोहित ने राधा की हत्या कर दी। सीओ का कहना है कि अपहरण और हत्या की रिपोर्ट लिख ली गई है। हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें