फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बार चुनाव में नामांकन शुरू, पहले दिन 42 वकीलों ने भरे पर्चे

विज्ञापन
फोटो-39-नामांकन के लिए जाते अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन सोमवार को विभिन्न पदों पर कुल 42 वकीलों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव अधिकारी शिवकुमार अग्निहोत्री, सहायक निर्वाचन अधिकारी हरवंश सचान, राहुल द्विवेदी, अविनाश सिंह, विनय मिश्रा, सुनील कुमार और राशिद सिद्रिकी की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।
अध्यक्ष पद के लिए रमेश सिंह भदौरिया, विजय कुमार सिंह और जगनायक सचान ने नामांकन पत्र दाखिल किए। महामंत्री पद के लिए धर्मेद्र मिश्रा, अनुराग नरायण मिश्रा और अनिल कुमार श्रीवास्तव ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शशिकांत वर्मा, मो. इशरत खान, चंद्र प्रकाश गुप्ता और राम औतार ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार, गणेश प्रसाद तिवारी, योगेंद्र कुमार सिंह पटेल और सूर्यपाल दीक्षित ने पर्चे दाखिल किए।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आदित्य शर्मा, मो. विलाल खान, शाहिद अख्तर और मनोज कुमार वर्मा ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार गुप्ता और सत्यम कुमार गुप्ता ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए जसवंत सिंह और अविनाश कुमार सिंह, जबकि सचिव प्रकाशन पद पर छाया देवी ने नामांकन किया। सचिव प्रशासन पद के लिए नागेंद्र सिंह और सतीश वर्मा ने पर्चा दाखिल किया।

फोटो-39-नामांकन के लिए जाते अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें