फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन से भगाएंगे स्वाइन फ्लू का वायरस

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार उत्साह, उल्लास और उमंग की होली में देश भर में मंडराए स्वाइन फ्लू के खतरे को कम करने के लिए होलिका दहन में कपूर व छोटी इलायची की आहुति दी जाएगी।
विज्ञापन


होलिका को आकार देने के लिए लकड़ी आदि इकट्ठा करने का काम शाम तक जारी रहा। हरेक होली की तरह इस होली में भी जमकर रंगबाजी होगी, लेकिन जोरजबरदस्ती वाली नहीं। खासकर वाहनों में रंग डालने से परहेज किया जाएगा, ताकि होली का रंग, भंग न डाल सके।

होली का पर्व मनाने को सबसे ज्यादा युवाओं में बेचैनी दिखाई दे रही है। शायद यही वजह है कि यह जमात होलिका दहन के प्रबंध में सबसे ज्यादा भागदौड़ का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


मोहल्ले मोहल्ले की युवाओं की टोलियां इलाके की होलिका को कद काठी देने के लिए बुधवार की शाम तक लगे रहे। इस काम में पाकेट मनी से लेकर चंदा तक शामिल रहा।

उधर रंगबाजी करने के लिए बाजारों में मौजूद सिंथेटिक कलर के बजाए ड्राई कलर को वरीयता दी जा रही है। ताकि सिंथेटिक कलर से किसी को परेशानी न उठानी पड़े।

इसके अलावा युवा स्वाइन फ्लू के खौफ को कम करने का बीड़ा उठाने जा रहे हैं। यह काम होलिका दहन के दौरान किया जाना है।

कुछ इस तरह मनाएंगे होली

होली की खुशियों में खलल की कोई गुंजाइश नहीं होगी। रंग दायरे में रह कर खेला जाएगा। स्वाइन फ्लू के वायरस को खत्म करने में कारगर बताई जा रही छोटी इलायची व कपूर की आहूति देंगे’। - ऋषभ पटेल, बीएससी छात्र

‘ होली की मौजमस्ती के लिए साल भर इंतजार किया गया। ऐसे में रंगबाजी खूब होगी किंतु सामने वाले को ध्यान में रखकर। यदि कोई रंग नहीं लगवाना चाहता है उसे जाने दिया जाएगा’। - आदित्य गुप्ता, सिविल लाइंस

‘ इस बार होलिका दहन में कपूर व छोटी इलायची की खुश्बू बिखेर करके स्वाइन फ्लू की दहशत को कम किया जाएगा। खतरनाक वायरस भगाने का काम परिवार के साथ यह काम पड़ोसी भी करेंगे’। - रजत श्रीवास्तव, छात्र, पालीटेक्निक

‘ बोर्ड की परीक्षा होने की वजह से इस होली में पूरी मौजमस्ती नहीं होगी। दोस्तों के साथ ड्राई कलर से होली खेलेंगे और खुद को सिंथेटिक कलर से बचाएंगें’। - सुंदरम, युवा, सादीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें