फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीवर लाइन खोदाई विवाद में युवक ने तमंचे से किया हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के सिविल लाइंस में सीवर लाइन खोदाई के दौरान रविवार रात एक युवक ने मजदूरों से मारपीट कर तमंचे से हवाई फायर किया। इस मामले में अब नया तथ्य सामने आया है। युवक के परिजन का दावा है कि मजदूरों ने पहले उसे पीटा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह पहले सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी, जो अधूरी थी। रविवार शाम काम दोबारा शुरू होने पर स्थानीय निवासी संदीप सिंह का मजदूर रंजीत और अन्य से विवाद हो गया। आरोप है कि मजदूरों ने संदीप को पीटा, जिसके बाद वह घर से तमंचा ले आया। वीडियो में संदीप मजदूरों की ओर हवाई फायर करता दिख रहा है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि संदीप के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वायरल वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें