फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सबमर्सिबल चालू करते समय करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के दवन्नापर मजरे सलेमपुर गोली गांव में सोमवार सुबह निजी नलकूप का सबमर्सिबल चालू करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

गांव निवासी गनेश सिंह किसान हैं। उनका पुत्र बुधराम (28) देहरादून में मजदूरी करता था और शनिवार शाम ही घर लौटा था। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह निजी नलकूप पर गया था। यहां सबमर्सिबल चालू करते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी हरदो ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें