फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस भर्ती का झांसा देकर युवक से ढाई लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। पुलिस भर्ती में बिना परीक्षा पास कराने का झांसा देकर युवक से ढाई लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के झरहा मजरे संवत गांव निवासी रामू ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने वर्ष 2023 में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात थरियांव थाना क्षेत्र निवासी सुमित सिंह से हुई। आरोप है कि सुमित ने बेटे को बिना परीक्षा दिए पुलिस में भर्ती कराने का भरोसा दिया और अपने भाई अमित सिंह के बैंक खाते में ढाई लाख रुपये ट्रांसफर कराए। आरोप है कि तय समय पर भर्ती नहीं होने पर वर्ष 2024 में वह रुपये वापस मांगने सुमित के घर पहुंचा। इस दौरान सुमित, अमित और उनके पिता अर्जुन सिंह ने उसे गाली-गलौज की तथा दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें