फतेहपुर। सदर कोतवाली में रविवार दोपहर राहुल राज (24) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। परिजन ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। गंभीर हालत में युवक को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। राहुल सदर कोतवाली क्षेत्र के तांबेश्वर नगर निवासी था। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
किचन में फंदे से युवती लटकी मिली
ललौली। थाना क्षेत्र के मेवली गांव निवासी रामकिशोर यादव की पुत्री निशू (21) का किचन में रविवार शाम फंदे में शव लटका मिला। परिजन ने उसे साड़ी के फंदे से पंखे के हुक से लटका देखा। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।