फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला शिक्षामित्र के घर से 20 लाख के जेवर-नकदी चोरी

विज्ञापन
फोटो-13-चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के बड़ागांव मछरिया में चोरों ने शनिवार को शिक्षामित्र के घर को निशाना बनाया। चोर मकान से नगदी समेत करीब 20 लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

बड़ागांव मछरिया निवासी प्रेमनारायण त्रिवेदी की पत्नी पुष्पा देवी गांव के स्कूल में शिक्षामित्र हैं। वह आठ अगस्त की दोपहर बहुआ स्थित निर्माणाधीन मकान की देखरेख के लिए गई थीं। शाम को घर लौटने पर दरवाजे पर खून पड़ा देखा। अंदर पहुंचीं तो सामान बिखरा मिला।
महिला ने बताया कि चोर दीवार में बने बयाले के रास्ते घर में दाखिल हुए। चोर सोने की चेन, हार, चार अंगूठियां, मंगलसूत्र, बाला, झाला समेत अन्य कीमती आभूषण और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब 20 लाख रुपये की चोरी हुई है।
विज्ञापन

घर में कूदते समय चोर को चोट लगने की आशंका है। क्योंकि मौके पर खून फैला मिला। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें