फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गांजा बेचने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के नीम टोला मोड़ पर भांग की दुकान के बगल से गांजा बेचने की सूचना पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान गांजा खरीदने गए लोगों में भगदड़ मच गई। गांजा बेच रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

खागा कोतवाली के नीम टोला के अंदर कुछ जगहों पर खुलेआम गांजा की बिक्री होती है। नीम टोला मोड़ पर भांग की दुकान के बगल में एक युवक खुलेआम गांजा की पुड़िया बेच रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान एक युवक को मौके से गांजा बेचते पकड़ा। उसके पास से गांजा की कई पुड़िया निकली। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार खागा कोतवाली के नौबस्ता बाईपास, नए बसअड्डे, रेलवे ओवरब्रिज, बुदवन में गांजा बेचा जा रहा है। इसके अलावा किशनपुर थाने के नरैनी, विजयीपुर में गांजा बेचा जा रहा हैं। शहर के नउवाबाग मोड़ और बिंदकी में भी गांजे की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है।

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें