फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी गांव के पास शुक्रवार देर रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका मौसेरा भाई घायल हो गया। दोनों किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित ससुराल से बाइक से औंग लौट रहे थे। घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

औंग थाना क्षेत्र के नया खेड़ा निवासी किसान रामराज निषाद शुक्रवार को कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के कीसाखेड़ा निवासी मौसेरे भाई हिमांशु निषाद के साथ किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ीवा गांव स्थित ससुराल गया था। देर रात दोनों बाइक से लौट रहे थे। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर इस्कुरी मोड़ के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने रामराज को मृत घोषित कर दिया। हिमांशु का उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें