फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहट पुल के बराबर पहुंचा यमुना का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। यमुना नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से पानी असहट पुल तक पहुंच गया है। पानी तुर्की नाले से होकर बस्ती की ओर आने लगा है। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए अनुमान है कि बुधवार रात किसी भी समय पुल डूब जाएगा, जिससे गांव का संपर्क, किशनपुर से कट जाएगा।
विज्ञापन

महावतपुर असहट गांव यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। असहट के साथ ही पिपहरा डेरा, नेवाजपुर, मझगवां, गुरवल, सहित कई अन्य मजरों में जाने के लिए तुर्की नाले का पुल पार करना पड़ता है और यही रास्ता इन गांवों में आने जाने का मुख्य मार्ग है। तुर्की नाले के जरिए किशनपुर का पानी यमुना में जाता है। बुधवार शाम अचानक
यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने लगी। जिससे नदी का पानी नाले पर बने पुल की ओर हो गया। देखते ही देखते शाम तक नदी का पानी तुर्की नाले पर बने पुल के बराबर हो गया। हालांकि पानी अभी पुल के ऊपर नहीं आया है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि बुधवार रात किसी भी समय पानी पुल के ऊपर आ जाएगा। मुख्य मार्ग होने के कारण कई गांव व मजरों का रास्ता बंद हो जाएगा। बताया गया कि राजस्थान के धौलपुर बैराज से बुधवार को करीब 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, इसी कारण जलस्तर बढ़ा है।
विज्ञापन

जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है। अचानक पानी बढ़ने की सूचना मिली है। बाढ़ चौकियां अलर्ट हैं। स्थानीय नाव संचालकों को सतर्क कर दिया गया है। अन्य संसाधनों की व्यवस्था हो चुकी है। गांव के लोगों को भी बताया जा रहा है कि वह सावधान रहें। - आशीष कुमार, एसडीएम खागा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें