फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः मजदूर की हत्या का आरोप लगाकर ठेकेदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह(फतेहपुर) में महाराष्ट्र के पुणे में मजदूर की मौत के बाद शव लेकर आए ठेकेदार को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। हत्या का आरोप लगाकर ठेकेदार की पिटाई की गई। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। ठेकेदार को साथ चौकी ले गई।
विज्ञापन

जिसके बाद परिवार शव को अंतिम संस्कार को ले गए। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह निवासी जागेश्वर का बेटा राजकुमार (34) महाराष्ट्र प्रांत पुणे के हड़सार में शटरिंग मजदूरी करता था। उसे ललौली थाने के जजरहा निवासी दिनेश प्रजापति साथ जनवरी माह में काम पर ले गया था।
ठेकेदार ने बताया कि राजकुमार की अत्यधिक शराब पीने से 27 जुुलाई को हालत बिगड़ गई थी। उसकी मौत हो गई थी। उसने राजकुमार के परिवार को फोन पर सूचना दी थी। ठेकेदार पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार दोपहर शव लेकर पहुंचा। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ठेकेदार पर मारपीट कर राजकुमार की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों उसे घेर लिया। ठेकेदार को गांव में ही बंधक बना लिया। उसकी जमकर पिटाई की। चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने बताया कि ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। राजकुमार 5 भाई थे। उसकी पत्नी सीमा देवी का हाल बेहाल हो गया। एक बेटी राधा और दो बेटे नितिन, रितिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें