अमौली क्षेत्र के नोनारा गांव में 24 घंटे पहले बुखार से एक बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फिर कैंप लगाया। बुधवार को यहां पर सामान्य ओपीडी हुई और कोविड-19 की जांच भी की गई। इस गांव में पखवाड़े भर से संक्रामक बीमारी के साथ मच्छर जनित बीमारियां फैलने लगी हैं।
इसी के चलते विभाग तीन बार यहां पर कैंप भी कर चुका है। मंगलवार को 8 साल की बच्ची की बुखार से कानपुर ले जाते समय मौत हो गई थी। बुधवार को गांव पहुंची सीएचसी टीम ने 50 लोगों की जांच की और उन्हें दवाइयां वितरित कीं। इसके अलावा 46 लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट भी करवाया।