फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नगर पालिका और पंचायतों में स्थापित की जाएंगी महिला हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को शारदीय नवरात्र पर मिशन शक्ति-5.0 के सफल क्रियान्वयन के लिए बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम रविंद्र सिंह ने की। उन्होंने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मिशन शक्ति अभियान की सफलता के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रोस्टर बनाकर नोडल अधिकारी नामित करें। ग्राम, न्याय पंचायत में नियुक्त बीसी सखी, राजस्व लेखपाल, प्रधान, सभासद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम सहित अन्य कर्मचारी समन्वय बनाकर महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं और अधिकारों के बारे में जागरूक करें।
डीआईओएस और बीएसए विद्यालयों में मिशन शक्ति से संबंधित कार्यक्रम कराएं। एडीएम न्यायिक नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों में मिशन शक्ति से संबंधित कार्यक्रम आयोजित कराएं। महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कराएं। बैठक में सीडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें