फोटो-19-मातारानी के रथ को खींचते कैबिनेट मंत्री राकेश सचान। संवाद
अमौली। कस्बे के गायत्री मंदिर परिसर में 20वें दुर्गा पूजा महोत्सव में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, ब्लाॅक प्रमुख सुशीला सिंह ने मां भगवती का रथ खींच कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके पूर्व उन्होंने वैदिक विधि विधान से पूजा की।
मंत्री ने कहा, एक साथ मिलकर आदि शक्ति की उपासना से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान श्रद्धा और समर्पण भाव लिए भक्त बैंड बाजा, डीजे की धुन में नाचते-थिरकते प्रमुख सड़कों से होकर पंडाल पहुंचे। ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल भक्तों को शरबत और केले बांटे। संस्था के मंत्री उमेश त्रिवेदी ने अतिथियों को सम्मानित किया।
वहीं कस्बे के बड़े तालाब के पास आयोजित होने वाले पांचवें दुर्गा पूजा कार्यक्रम में पूर्व विधायक आदित्य पांडे और संतोष गुप्ता ने मां शेरावाली के रथ को खींचकर शुभारंभ किया। इस मौके पर बीडी सिंह, रबी ओमर, मुकेश ओमर, आशीष वर्मा, अखिलेश ओमर आदि मौजूद रहे। (संवाद)