फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए जागरुकता जरूरी-सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डॉ भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत आयोजित गोष्ठी में सुरक्षित वातावरण और महिलाओं के स्वालंबन के लिए जागरुकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीओ सिटी संजय कुमार सिंह ने छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए यौन शोषण, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिला हेल्पलाइन सेवाओं के विषय में छात्राओं को विस्तार से समझाया।
गोष्ठी में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की महती भूमिका रही है। उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से असहयोग आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसके पहले चौरी-चौरा कांड के शताब्दी वर्ष पर काव्य पाठ का आयोजन किया गया। काव्य पाठ में छात्रा कोमल, मोनिका, ुसान्या शुक्ला, प्रियांशी साहू, प्राध्यापक डा.रमेश बाबू, डा.प्रशांत द्विवेदी, बसंत कुमार मौर्य ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम संयोजक डा.उत्तम कुमार शुक्ल ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में इतिहास परिषद की तरफ से उर्वशी यादव, निकिता, रसिका, अंगूरी, अंग्रेजी परिषद की तरफ से आयशा, प्रिया गुप्ता, सरस्वती, निधि सिंह, जान्हवी, हिंदी परिषद की तरफ से कोमल, मोनिका द्विवेदी, शबीना खातून, सरस्वती देवी, लल्ली दीक्षित, राजनीति विज्ञान परिषद की तरफ से मीमताज रेशमी, शालिनी, वंदना, पारूल, खुशनुमा, प्रियंका, समाजशास्त्र परिषद से मरियम महफूज, लक्ष्मी देवी, श्वेता तिवारी, कविता सोनी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें