चौडगरा। मलवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पहरवापुर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव में मिशन शक्ति के तहत चल रहा प्रशिक्षण समाप्त हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ सत्यप्रकाश ने शिक्षकों की मेहनत और बच्चों के प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर जूनियर और प्राइमरी के बच्चों ने जूडो, कराटे, ताइक्वांडो से अपनी सुरक्षा कैसे करे, यह दिखाया।
जिसे देखकर अभिभावकों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा में बच्चों का प्रयास सराहनीय हैं।
हमारे शिक्षकों ने लॉकडाउन में भी व्हाट्सएप के जरिये पढ़ाई को बाधित होने नहीं दिया। कार्यक्रम में आत्मरक्षा का प्रदर्शन करने वाली छात्रा अनन्या, माही, मेघा, अलंकार, दिव्यांश व सिद्धार्थ को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शेष 57 प्रतिभाग करने वालों बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर आयोजक प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह भदौरिया, एबीएसए अनीता शाह, संध्या रानी, प्रवीण कुमार सिंह, प्रतिका गुप्ता, सुरेंद्र सिंह गौतम, प्रधान सुनील सिंह गौतम, मीनू मिश्रा, ट्रेनर सुष्मिता दीक्षित मौजूद रहीं।