फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फाइल फोटो-50-शिव देवी। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र में महिला का शव मंगलवार को फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी शिवदेवी उर्फ पुत्तू देवी (23) ने छह साल पहले गांव के रमाशंकर रैदास से प्रेम विवाह किया था। महिला ने मंगलवार रात 2.30 बजे कमरे में धन्नी में साड़ी के फंदे से लटका मिला। महिला का मायका पड़ोसी गांव मुत्तौर है।
मां कलुई और पिता देशराज ने आरोप लगाया कि दामाद रमाशंकर और उसके बड़े भाई शिवाकांत ने बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया है। शिवदेवी की डेढ़ वर्ष की पुत्री प्रिया है। रमाशंकर की बहन की ससुराल मुत्तौर गांव में है। करीब सात साल पहले रमाशंकर रैदास का अपनी बहन के यहां आना-जाना रहता था। इसी बीच ही उसके शिव देवी से प्रेम संबंध हो गए थे। शादी बाद कुछ समय तक दोनों पक्ष में नाराजगी रही। करीब तीन साल पहले दोनों परिवारों में रिश्ते ठीक हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव,नायब तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें