फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक नहीं देने पर महिला को घर से निकाला, आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर कल्यानपुर पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव निवासी गुड्डन देवी ने पुलिस को बताया कि रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के ताल कटैला गांव निवासी भगवानदीन के पुत्र देशराज के साथ 18 जून 2018 को शादी हुई थी।
शादी के बाद पति देशराज को विदेश भेजने के लिए 50 हजार रुपये और बाइक की मांग की। पिता ने खेती गिरवी रखकर पति को 50 हजार रुपये दिए थे। पिता की मौत होने के बाद बाइक नहीं मिलने पर ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुर भगवानदीन, सास तपेश्वरी, देवर हंसराज, तीरथ, अनुज, ननंद,लक्ष्मी, नंदोई हरिशंकर ने चार अक्तूबर 2024 को उसे पीटकर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें