फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कानपुर के युवक ने भूमि का फर्जी मालिक बन कराया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर के व्यक्ति ने भूमि का फर्जी मालिक बनकर पांच लोगों को बैनामा कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद खागा कोतवाली पुलिस ने शनिवार को छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव के रमेश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसके गांव स्थित भूमि पर कुछ लोग सितंबर में कब्जा करने पहुंचे। जांच में पता चला कि उसकी भूमि का बैनामा फर्जी तरीके से कराया गया है।
कागजों की पड़ताल में सामने आया कि कानपुर अनवरगंज थाना क्षेत्र के अनवरगंज स्टेशन निवासी रमेश प्रसाद ने निशा, रीता, सरस्वती, गोपालपुर गांव के अशोक कुमार और सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गानगर हरिहरगंज निवासी अनिल कुमार के नाम पर छह सितंबर को बैनामा कराया।
विज्ञापन

फर्जी बैनामा कराने के लिए कानपुर का रमेश प्रसाद खड़ा था और उसने फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया। रमेश प्रसाद ने 14 सितंबर को पुलिस में शिकायत की थी लेकिन सुनवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें