फतेहपुर। ससुरालीजन ने बेटियों को छीनकर महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी चंद्रकिशोर की पुत्री साधना देवी की शादी खागा कोतवाली के त्रिलोचनपुर के विष्णुदत्त के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी दो बेटियां हुईं। साधना का आरोप है कि ससुरालीजन मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।
विरोध करने पर पति विष्णुदत्त, ससुर राकेश शुक्ला, सास कुसुमा देवी, जेठ नरायण, शिवदत्त, जेठानी कल्पना देवी, रानी, ननद माया देवी, नंदोई सौरभ ने मारपीट कर बेटियां छीनकर उसे घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक आलाेक पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।