फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गला दबाकर महिला की हत्या, शव नहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के बरिगवां गांव के पास निचली गंगा नहर से 12 अगस्त को मिले महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने महिला की पहचान कराने वाली सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 12 अगस्त को नहर किनारे महिला का शव पड़ा देखा था। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या शव मिलने से करीब पांच दिन पहले की गई थी। इस आधार पर महिला की हत्या आठ अगस्त के आसपास किए जाने की आशंका है। जिस नहर से शव मिला है वह कानपुर की ओर से आती है।
ऐसे में पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कानपुर क्षेत्र में करने के बाद शव नहर में फेंका गया होगा। महिला का रंग गेहुआं से सांवला है। उसने भूरी प्रिंट वाली फूलदार साड़ी पहन रखी थी। गले में सफेद धागे में काले और सफेद रंग की गुरिया थी।
विज्ञापन

हाथों में नारंगी और हरे रंग की कांच की चूड़ियां, नाक में नोज रिंग और हाथ की अंगुली में पीली धातु की अंगूठी मिली है। अंगूठी पर सोनू लिखा है। पुलिस के मुताबिक ऐसी अंगूठियां मेलों में बिकती हैं। महिला के गले में पीली धातु के लॉकेट के साथ मूंगा माला भी थी। बालों में महरूम रंग का क्लेचर लगा था।
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिला के शव की पहचान से संबंधित सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें