फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विधवा से शादी पर पहली पत्नी ने मांगा संपत्ति में आधा हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग के बाद युवक ने शनिवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में गोसाईं बाबा मंदिर में विधवा महिला से शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर युवक की पहली पत्नी मंदिर पहुंच गई और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। यहां पहली पत्नी ने संपत्ति में आधा हिस्सा मांगा। समझौते के दौरान यह बात बनी कि युवक दोनों महिलाओं के साथ रहेगा।
ग्रामीणों के मुताबिक युवक का गांव की ही विधवा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला सात माह की गर्भवती है। दोनों की सहमति के बाद प्रधान और पंचायत सदस्यों ने गोसाईं बाबा मंदिर में शादी कराई। महिला के पहले पति की सितंबर 2022 में मौत हो चुकी है। उसकी एक बेटी भी है।
युवक की पहली शादी वर्ष 2024 में हुई थी और पहली पत्नी से भी उसकी एक बेटी है। वह करीब छह माह से बीमारी के कारण मायके में रह रही है। पति की दूसरी शादी की जानकारी होने पर वह मंदिर पहुंची और पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

पुलिस युवक को थाने ले गई। पहली पत्नी ने संपत्ति में आधा हिस्सा मांगा। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तय हुआ कि युवक दोनों महिलाओं के साथ रहेगा। दरोगा प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक को थाने लाया गया था। दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें