फतेहपुर। रुपये मांगने पर हमलावरों ने महिला दुकानदार के सिर पर तमंचे की बट मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
राधानगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव निवासी चंद्रबोस की पत्नी गमला देवी ने पुलिस को बताया कि वह घर में दुकान खोले हैं। दुकान पर पंकज, जब्बर, अरुण, बबलू दीपावली की रात आए। उससे 50 रुपये का सामान खरीदा।
रुपये मांगने पर अपशब्द बोलने लगे। इस पर उसने पति को बुला लिया। इसी बीच चारों छीना झपटी करने लगे और पति को भी पीट दिया। गले से सोने का लाॅकेट छीनकर तोड़ दिया। विरोध पर तमंचे की बट से सिर में हमला किया।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।